सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
ओडिशा

ओडिशा

Bulu Patnaik
यात्रा जीवन शैली

बुलू पटनायक को मोटरसाइकल की यात्राओं का रोमांच बहुत पसंद था. वे चाहते थे कि इस रोमांच का अनुभव पूरी दुनिया को मिले. YouTube पर यात्रा से जुड़े दूसरे चैनलों को देखकर उन्हें अपना चैनल शुरू करने की प्रेरणा मिली. YouTube से ही उन्होंने वीडियो एडिट करने की बारीकियां सीखीं और मोटोव्लॉगर के तौर पर अपनी यात्रा शुरू की. थोड़े ही दिनों में उनके चैनल ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली. छह महीनों में ही चैनल से उनकी कमाई भी शुरू हो गई. इसी कमाई से उन्होंने अपनी ड्रीम बाइक भी खरीदी. बुलू जहां भी जाते हैं YouTube पर हर रोज़ बढ़ती उनकी कम्यूनिटी भी उनके साथ सफ़र करती है. YouTube के ज़रिए दर्शकों को अपनी लंबी कहानियां सुनाने का मौका उन्हें बेहद पसंद है. आज लोग उनसे बाइक के बारे में सलाह मांगते हैं. बहुत से ब्रांड उन्हें लॉन्च इवेंट में भी बुलाते हैं. उन्होंने अपना एक अपार्टमेंट भी खरीदा है. YouTube चैनल से वे जीने के लिए पैसे भी कमा रहे हैं और अपने सपनों की ज़िंदगी भी जी रहे हैं. उन्होंने अब तक भले ही बाइक से कई यात्राएं की हों, लेकिन YouTube के साथ की यात्रा उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें