सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
मणिपुर

मणिपुर

Daya Sharma
जादू की तरकीबें खुद से करें

दयानंद को भी दूसरे बच्चों की ही तरह बचपन में जादू के खेल बहुत रोमांचित करते थे. जादू की कला सीखने की उन्हें बहुत इच्छा भी थी. हालांकि, जहां वे रहते थे वहां कोई ऐसा नहीं था जो उन्हें यह तरकीब सिखा सके. सीखने के लिए उन्होंने YouTube का रुख किया और वहां एक के बाद एक वीडियो देखकर जादू की तरकीबें सीखीं. जल्दी ही उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के लिए छोटे-छोटे शो करने शुरू कर दिए. दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए उन्होंने एक YouTube चैनल शुरू किया. जैसे-जैसे उनके वीडियो लोकप्रिय होने लगे, मिलती-जुलती पसंद रखने वाले YouTuber भी उनके वीडियो देखने लगे. जल्द ही उन्होंने यूके, ऑस्ट्रेलिया, जापान और थाइलैंड के YouTuber के साथ काम करना शुरू कर दिया. जब चैनल से उनकी कमाई होने लगी, उन्होंने समाज को अपना हुनर सिखाने का फ़ैसला किया. उन्होंने जादू सिखाने के लिए ऑनलाइन स्कूल शुरू कर दिया. आज वे अपने स्कूल और चैनल से जादू की कला को ज़िंदा रखने और उसे आगे ले जाने का काम कर रहे हैं.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें